
भाजपा सरकार के झूठ से मृत्यु का सच नहीं छिपाया जा सकता : अखिलेश यादव
लखनऊ. कोरोना वायरस बेहद संगीन तरीके से यूपी में फैला रहा है। अब तो उसने गांवों में दस्तक ही नहीं दी है, बल्कि सभी पर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। यूपी सरकार ने गांवों में कोरोना संक्रमितों की तलाश शुरू कर रखी है। गांव में फैले कोरोना के कहर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को आईना दिखाते हुए कहाकि, भाजपा सरकार के झूठ से मृत्यु का सच नहीं छिपाया जा सकता।
कोरोना से परेशान ग्रामीणों की चिंता करते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्विट करते हुए लिखा कि, कोरोना ने जिस तरह उप्र के गाँवों को प्रभावित किया है वो अति चिंतनीय है। गाँवों और क़स्बों में दवाई, ऑक्सीजन व उपचार के अभाव से लोगों का जीवन संकट में है और भाजपा सरकार अभी भी स्थिति की भयावहता को स्वीकार नहीं कर रही है। भाजपा सरकार के झूठ से मृत्यु का सच नहीं छिपाया जा सकता।
‘आंकड़ा’ नहीं ‘आंखड़ा’ प्रयोग करें :- अखिलेश यादव ने अपने एक और ट्विट में लिखा कि, कोरोना को लेकर भाजपा सरकार द्वारा लगातार ‘झूठा आंकड़ा’ दिया जा रहा है. क्या भाजपा ये समझती है कि जनता को अपनी आँख से मौतों का सच नहीं दिख रहा। भाजपाई झूठ से त्रस्त समाज को ‘आंकड़ा’ की जगह नया शब्द ‘आंखड़ा’ प्रयोग में लाना चाहिए क्योंकि आंख के देखे से सच्चा कोई आंकड़ा नहीं होता।
Published on:
11 May 2021, 1:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.