scriptकोरोना वायरस से समाजवादी पार्टी के मछलीशहर के पूर्व सपा सांसद सीएन सिंह का निधन | Lucknow Coronavirus Machilinagar Former MP C N Singh death RML Hospita | Patrika News
लखनऊ

कोरोना वायरस से समाजवादी पार्टी के मछलीशहर के पूर्व सपा सांसद सीएन सिंह का निधन

कोरोना संक्रमण से शुक्रवार देर रात पूर्व सांसद सीएन सिंह (65 वर्ष) का निधन हो गया।

लखनऊSep 05, 2020 / 12:24 pm

Mahendra Pratap

कोरोना वायरस से समाजवादी पार्टी के मछलीशहर के पूर्व सपा सांसद सीएन सिंह का निधन

कोरोना वायरस से समाजवादी पार्टी के मछलीशहर के पूर्व सपा सांसद सीएन सिंह का निधन

लखनऊ. कोरोना संक्रमण से शुक्रवार देर रात पूर्व सांसद सीएन सिंह (65 वर्ष) का निधन हो गया। पूर्व सांसद सीएन सिंह (Chandranath Singh) का राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही सीएन सिंह ने अंतिम सांस ली। सीएन सिंह जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 1999 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने भाजपा के रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी। उनका पैतृक आवास प्रतापगढ़ की सदर तहसील क्षेत्र के भगेसरा गांव है।
प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भदेसरा पृथ्वीगंज निवासी सीएन सिंह (Chandranath Singh) ने वर्ष 1999 में जीत दर्ज कर पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी परचम लहराया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज और रामजन्मभूमि आंदोलन के नेता रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी। तब प्रतापगढ़ का पट्टी और वीरापुर विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में ही शामिल था। सपा मुखिया मुलायम सिंह के करीबियों में गिने जाने वाले सीएन सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से 1996 में विधायक भी रहे।
पूर्व सांसद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र प्रशांत सिंह उर्फ राजा भैया और पुत्री पूर्णिमा सिंह है। पत्नी उषा सिंह राजनीति में हैं। पुत्र प्रशांत सिंह ने बताया कि दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Home / Lucknow / कोरोना वायरस से समाजवादी पार्टी के मछलीशहर के पूर्व सपा सांसद सीएन सिंह का निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो