scriptलखनऊ में सिलेंडर धमाके से मकान हुआ धराशायी, 4 लोग घायल चल रहा  रेस्क्यू | Lucknow Gas Cylinder Blast | Patrika News
लखनऊ

लखनऊ में सिलेंडर धमाके से मकान हुआ धराशायी, 4 लोग घायल चल रहा  रेस्क्यू

लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर फट गया जिसकी वजह से 2 मंजिला बनी इमारत भरभरा कर गिर गयी जिसमें 4 घायल लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। सिलेंडर ब्लास्ट की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई हैं।

लखनऊApr 28, 2024 / 01:10 pm

Ritesh Singh

Lucknow Gas Cylinder Blast
लखनऊ के चौक क्षेत्र में गाजी मंडी बजाज़ा से लगभग 11:55 पर चौक फायर स्टेशन पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना चौक के अंतर्गत शिया पीजी कॉलेज के पास एक गली में मकान गिर गया है। उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौक फायर स्टेशन से 5330 और 3369 दो गाड़ियां घटनास्थल के लिए भेजी गई। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा गया की गुलाब कश्यप का मकान सिलेंडर फटने के कारण गिर गया है, जिसमें चार लोग घायल हुए जिन्हें स्थानी पुलिस की सहायता से उचित इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवा दिया गया।
Lucknow Gas Cylinder Blast
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पिंकी पत्नी सुरेश कश्यप खाना बना रही थी गैस सिलेंडर की पाइप ढ़ीली होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई और जिसकी वजह से सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने का धमाका इतना तेज था की दो मंजिला इमारत धड़ाम से गिर गई ,जिसमें चार लोग घायल हुए। जिनको ट्रामा भेज दिया गया हैं।

घायलों का विवरण

1. राजकुमार कश्यप पुत्र रामलाल कश्यप उम्र लगभग 52 वर्ष
2. पिंकी पत्नी सुरेश कश्यप उम्र लगभग 38 वर्ष
3 . विदिशा पुत्री सुभाष कश्यप उम्र लगभग 1 वर्ष
4 . जगदीश पुत्र शालिग्राम कश्यप उम्र लगभग 70 वर्ष

Home / Lucknow / लखनऊ में सिलेंडर धमाके से मकान हुआ धराशायी, 4 लोग घायल चल रहा  रेस्क्यू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो