scriptखुशखबर, गन्ने की तीन नई प्रजातियां विकसित, बढ़ेगा उत्पादन किसान होंगे मालामाल | Lucknow good news sugarcane 3 new varieties developed farmers rich | Patrika News
लखनऊ

खुशखबर, गन्ने की तीन नई प्रजातियां विकसित, बढ़ेगा उत्पादन किसान होंगे मालामाल

Good News : इन तीन नई प्रजातियाें के बोने पर कम उर्वरक कम सिंचाई करनी पड़ेगी। और उत्पादन में प्रति एकड़ 10 से 15 फीसद की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही भारी कमाई होगी। यह तीनों प्रजातियां शीघ्र जारी होंगी।

लखनऊOct 25, 2021 / 01:40 pm

Sanjay Kumar Srivastava

खुशखबर, गन्ने की तीन नई प्रजातियां विकसित, बढ़ेगा उत्पादन किसान होंगे मालामाल

खुशखबर, गन्ने की तीन नई प्रजातियां विकसित, बढ़ेगा उत्पादन किसान होंगे मालामाल

लखनऊ. यूपी के गन्ना किसानों के लिए एक खुशखबर। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने गन्ने की तीन नई प्रजातियों को जारी किया है। इन तीन नई प्रजातियाें के बोने पर कम उर्वरक कम सिंचाई करनी पड़ेगी। और उत्पादन में प्रति एकड़ 10 से 15 फीसद की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही भारी कमाई होगी। यह तीनों प्रजातियां शीघ्र जारी होंगी।
संस्थान ने पिछले वर्ष सात नई प्रजातियों का परीक्षण कर उनकी बुआई की थी।
तीन नई प्रजातियों से गन्ना उत्पादन बढ़ेगा :- डा. अजय कुमार

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. अजय कुमार साह ने बताया कि, इन तीन नई प्रजातियों से जहां चीनी की मात्रा में बढ़ेगी वहीं गन्ने के उत्पादन में भी 10 से 20 फीसद तक का इजाफा होगा। शुक्रवार को संस्थान की ओर से तीन और कोयम्बटूर की दो प्रजातियों को जारी किया गया।
एथेनाल की बढ़ती मांग को पूरा कर सकेंगे :- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान निदेशक डा. एडी पाठक ने नई प्रजातियों के बारे में बताया कि, वर्ष 2030 तक 20 फीसद एथेनाल पेट्रोल में मिलाने की मांग होगी। गन्ने की नई किस्मों से चीनी की मात्रा बढ़ेगी और एथेनाल की बढ़ती मांग को हम पूरा कर सकेंगे। कोयम्बदूर के गन्ना प्रजनन संस्थान की नई प्रजाति अवनी-14012 और कोपी- 11438 को भी जारी किया गया।
गन्ने की नई प्रजातियों के नाम :-

कोलख 15201
कोलख 15204
कोलख 15466

वर्ष 2020 जारी सात प्रजातियां :-

सीओएलके 14204
सीओ 15023
सीओपीबी 14185
सीओएसई 11453
एमएस 130081
वीएसआइ 12121
सीओ 13013

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल के दामों में भारी वृद्धि, जानें लखनऊ में आज का रेट

Home / Lucknow / खुशखबर, गन्ने की तीन नई प्रजातियां विकसित, बढ़ेगा उत्पादन किसान होंगे मालामाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो