scriptखुशखबरी : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, सीएम योगी-विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई | Lucknow Indian womens hockey team Tokyo Olympics semifinals CM Yogi | Patrika News
लखनऊ

खुशखबरी : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, सीएम योगी-विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

– टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार इतिहास रच रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है।

लखनऊAug 02, 2021 / 12:16 pm

Sanjay Kumar Srivastava

खुशखबरी : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, सीएम योगी-विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

खुशखबरी : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, सीएम योगी-विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

लखनऊ. CM Yogi speaker Congratulations टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार इतिहास रच रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय महिला हॉकी टीम की इस सफलता पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बधाई के साथ आगे के मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामना दी है। टोक्यो ओलंपिक 2021 में महिला हाकी सेमीफाइनल में चार अगस्त को भारत और अर्जेंटीना के बीच होगा। #Cheer4India
लखनऊ विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में फेल यूपी में चौथे स्थान पर, पहले का नाम जानेंगे तो चौंक जाएंगे

सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे :- सीएम योगी

भारतीय महिला हाकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी और लिखा कि, टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे। #OlympicGames
पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण :- हृदय नारायण दीक्षित

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अपने ट्विट के जरिए लिखा कि, भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज #Tokyo2020 में इतिहास रच दिया है। यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण हैं। महिला हॉकी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई एवं सेमीफ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं।
ओलंपिक में सिर्फ तीन बार क्वालीफाई किया है :- टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकी है। वैसे तो भारतीय महिला हाकी टीम ओलंपिक में सिर्फ तीन बार क्वालीफाई कर सकी है। 1980 में मास्को ओलंपिक में चौथे स्थान, 2016 में रियो ओलंपिक में 12वें स्थान पर रही थी। एशियन गेम्स 1982 में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो