उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमित होकर जान गंवाने वाले 1621 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, कर्मचारियों और रसोइयों के आश्रितों के साथ शासन और राज्य निर्वाचन आयोग भद्दा मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग को और आयोग शासन को गलत सूचना दे रहा है।