मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, मंगलवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल जाएगा। प्रदेश में कई स्थानों में तेज हवाएं और बारिश होगी। ‘ताऊते’ तूफान व पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18-19 मई को अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर 20 मई को भी बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, सोमवार को भी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है।