7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान ‘ताऊते’ और पश्चिमी विक्षोभ से यूपी का मौसम बदलेगा, आने वाले चार दिन भारी बारिश का मौसम अलर्ट

- यूपी में मौसम ने करवट बदलना शुरू किया- चक्रवात ‘ताऊते’ और पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव के आसार - मौसम विभाग का अलर्ट आने वाले चार दिन यूपी के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली की संभावना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 17 May 2021, 10:56 AM IST

UP Weather Alert latest Hindi news

UP Weather Alert latest Hindi news

लखनऊ. UP Weather Forecast यूपी में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया। चक्रवात ‘ताऊते’ और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले चार दिन यूपी के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली की संभावना है। राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह से आाकश में बादल छाए हुए हैं। रविवार को तेज धूप से पूरे दिन जबरदस्त गर्मी बनी रही।

गरीबों को 1,000 रुपए नहीं तीन हजार रुपए मदद दे योगी सरकार : शिवपाल यादव

बारिश की संभावना :- मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, मंगलवार से मौसम का मिजाज फिर बदल जाएगा। प्रदेश में कई स्थानों में बौछारें पड़ सकती हैं। ‘ताऊते’ तूफान के चलते प्रदेश में बदली होने की संभावना है। वहीं, जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसके चलते 18-19 मई को अलग-अलग स्थानों पर बादलों के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर 20 मई को भी बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, सोमवार को भी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ा :- रविवार को लॉकडाउन के बावजूद एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 128 रिकॉर्ड किया गया। यह शनिवार के मुकाबले 21 यूनिट अधिक रहा।