लखनऊ. यूपी सरकार (UP Government) ने शनिवार को कैबिनेट बैठक के बाद यह ऐलान किया कि, फुटकर दुकानदार, रेहड़ी-पटरीवालों को एक हजार रुपए महीना भत्ता और 3 माह का राशन सरकार देगी। योगी सरकार की इस घोषणा के बाद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) भड़क गए और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, कोविड आपदा को ध्यान में रखकर रेहड़ी-पटरी, खोखा-खोमचा लगाने वाले और दिहाड़ी मजदूरों के लिए घोषित एक माह के लिए 1,000 रुपए का भत्ता नाकाफी है। इसे बढ़ाकर प्रति माह 3,000 रुपए किए जाना चाहिए। इसके साथ ही इस वैश्विक आपदा से प्रभावितों के लिए एक समावेशी और लोककल्याणकारी आर्थिक पैकेज की भी मांग की।