scriptना खेला होबे और ना खदेड़ा होबे, सिर्फ विकास होबे : सिद्धार्थ नाथ सिंह | Lucknow Siddharth Nath Singh Akhilesh Yadav Shown mirror BJP developme | Patrika News
लखनऊ

ना खेला होबे और ना खदेड़ा होबे, सिर्फ विकास होबे : सिद्धार्थ नाथ सिंह

– सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठजोड़ के बाद खुशी से झूमे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, बंगाल में खेला हुआ, यूपी में खदेड़ा होगा।

लखनऊOct 28, 2021 / 01:59 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Health Minister Siddharth Nath Singh statement

योगी सरकार के मंत्री परिषद को लेकर अफवाहों पर लगा विराम , कहा सियासी साजिश है सब

लखनऊ. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठजोड़ के बाद खुशी से झूमे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, बंगाल में खेला हुआ, यूपी में खदेड़ा होगा। अखिलेश के इस बयान से नाराज भाजपा के यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहाकि, चुनाव 2022 में ना खेला होबे और ना खदेड़ा होबे। 2022 में फिर से सिर्फ विकास होबे, क्योंकि भाजपा का नारा “विकास” है।
हम फिर विकास करेंगे :- सिद्धार्थ नाथ सिंह

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा को आइना दिखाते हुए कहाकि, साल हमने विकास किया ना किसी को खदेड़ा और ना ही जनता के साथ खेला किया। अब हम फिर विकास करने जा रहे हैं। यूपी में हम ही सरकार बनाएंगे।
अखिलेश पास कोई नीति नहीं :- सतीश महाना

भाजपा के सतीश महाना ने कहा, उनके (अखिलेश यादव) पास कोई नीति नहीं है। उनका लक्ष्य है प्रदेश का विकास कब रुके, गुंडे जेल से छूटें,आतंकवादियों के मुकदमें वापस ले लिए जाएं और जाति के आधार पर राजनीति। ओम प्रकाश राजभर पहले किसी ओवैसी से मिल रहे थे। इससे हमें फर्क नहीं पड़ने वाला।

Home / Lucknow / ना खेला होबे और ना खदेड़ा होबे, सिर्फ विकास होबे : सिद्धार्थ नाथ सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो