scriptयूपी सरकार का पहला पेपरलेस बजट पेश, ऐप पर भी उपलब्ध है बजट | Lucknow UP govt presents first paperless budget in Assembly | Patrika News
लखनऊ

यूपी सरकार का पहला पेपरलेस बजट पेश, ऐप पर भी उपलब्ध है बजट

22 फरवरी को योगी सरकार के खंजाची सुरेश कुमार खन्ना ने यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर इतिहास बना दिया

लखनऊFeb 22, 2021 / 06:16 pm

Mahendra Pratap

यूपी सरकार का पहला पेपरलेस बजट पेश, ऐप पर भी उपलब्ध है बजट

यूपी सरकार का पहला पेपरलेस बजट पेश, ऐप पर भी उपलब्ध है बजट

लखनऊ. 22 फरवरी को योगी सरकार के खंजाची सुरेश कुमार खन्ना ने यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर इतिहास बना दिया। यह पेपरलैस बजट पिछले वित्त वर्ष से करीब 38 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानमंडल बजट 2021 के लिए 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपए का बजट पेश किया। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। देश के अन्य राज्य में अभी तक किसी का भी इतना बजट नहीं है।
यूपी बजट 2021 में किसानों के लिए तोहफों की बरसात

केंद्रीय आम बजट में केंद्र सरकार की देखादेखी यूपी सरकार ने भी अपना पहला पेपरलेस बजट पेश किया। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए पेपरलैस बजट पेश किया गया। यूपी बजट 2021 ऐप पर भी उपलब्ध है। योगी सरकार ने इसके लिए बजट ऐप तैयार कराया। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zg0qp
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो