
यूपी में मास्क न पहनने पर 10000 रुपए जुर्माना, यूपी सरकार को आदेश
लखनऊ.कोरोना संक्रमण से यूपी का हाल दिन ब दिन खस्ता होता जा रहा है। कोरोनावायरस पर कैसे काबू पाया जाए यूपी सरकार इस बारे में गहनता से विचार कर रही है। शुक्रवार को सीएम योगी ने एक समीक्षा बैठक कर यह आदेश (Government Strict Order) दिया कि, मास्क हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य (UP Masks compulsory) है, अगर बिना मास्क कोई दिखाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। यहां तक निर्देश हैं कि अगर बिना मास्क पहनते दिखाए तो 1000 रुपए का जुर्माना तुरंत लगाया जाएगा। और दोबारा इस अपराध में पकड़े गए तो 10,000 रुपए का जुर्माना (10000 rupees Fine) देना पड़ेगा।
यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण से 103 की मौत, लखनऊ में 35 ने जान गंवाई
इससे पहले कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को एक अहम फैसला लेते हुए पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन लगाने को आदेश दिया है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। रविवार को लॉकडाउन के दिन यूपी की प्रमुख जगहों को सैनेटाइज करने का काम किया जाएगा।
Updated on:
16 Apr 2021, 8:47 PM IST
Published on:
16 Apr 2021, 8:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.