2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वुहान बन गई है राजधानी लखनऊ: शिवसेना यूपी अध्यक्ष

शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह ने कोरोना से लखनऊ में बने हालातों को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Apr 16, 2021

Corona :  गुजरात  में  एक ही दिन में 55 की मौत व छह हजार से अधिक मरीज

Corona : गुजरात में एक ही दिन में 55 की मौत व छह हजार से अधिक मरीज

लखनऊ. शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह ने कोरोना से लखनऊ में बने हालातों को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ वुहान बन गई हैं। इसे बचाने के लिये कल राज्यपाल महोदया को पत्र लिखकर राजधानी के स्वास्थ्य सेवाओं को भारतीय सेना के हवाले करने की माॅग की गई थी।

ये भी पढ़ें- UP weekend Lockdown: यूपी में वीकेंड लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा व क्या रहेगा बंद

राजधानी के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी निन्दा व्यक्त करते हुए शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह राजधानी लखनऊ से वोट लेकर पुरे पाॅच वर्ष दिल्ली में बस गये हैं। रक्षा मंत्री ने राजधानी लखनऊ वासियों को मरने के लिये सड़को पर छोड दिया हैं। भारत सरकार के मंत्री के तौर पर राजधानी के लोगों को कोविड-19 काल में अनेकों सुख सुविधायें मुहैया करायी जा सकती थीं, लेकिन राजधानी लखनऊ वासियों को निरासा हाथ लगी। इसका जवाब अगामी चुनाव में जनता जरूर देगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के अनेक मंत्रियों की राजधानी लखनऊ बुहान बन चुकी है। रक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये अगर तत्काल स्वास्थ सेवायें बहाल न हुई तो शिवसेना रक्षा मंत्री के लापता होने का पोस्टर चिपकायेगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग