1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2021: सपा के बाद भाजपा की पहली सूची में चार नाम जारी

एक पूर्व आईएएस सहित तीन नेताओं के नामों का ऐलान Lucknow UP MLC Election 2021 SP BJP First list Four names Released
less than 1 minute read
Google source verification
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2021 :  सपा के बाद भाजपा की पहली सूची में चार नाम जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2021 :  सपा के बाद भाजपा की पहली सूची में चार नाम जारी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2021 के लिए चुनावी तैयारियां तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के दो सदस्यों की घोषणा के बाद भाजपा ने भी शुक्रवार को अपनी पहली सूची में चार नामोंं का ऐलान किया है। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, लक्ष्मण आचार्य और पूर्व आईएएस आर के शर्मा शामिल हैं। प्रधानमंत्री के करीबी पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा ने मकर संक्राति पर लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण् की है।

मायावती के 65वें जन्मदिन पर छिड़ी बहस, कौन होगा राजनीतिक वारिस

विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में सियासी दांव-पेंच का खेल शुरू हो गया है। अब तक शांत दिख रहे चुनावी माहौल में हलचल अचानक बढ़ गई है। इस 30 जनवरी को 12 एमएलसी सदस्यों की सदस्यता खत्म हो जाएगी। 28 जनवरी को विधान परिषद चुनाव होंगे और उसी दिन रिजल्ट भी आ जाएगा। भाजपा को अभी 6 प्रत्याशी और उतारने हैं। अगर भाजपा की संख्या बल को देखेंं तो 12 में से 10 सीटें तो भाजपा जीत ही जाएगी। और समाजवाद पार्टी की एक सीट पर जीत तय है। पर समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशी उतारकर चुनाव को रोमांचक बना दिया है। बसपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं जबकि कांग्रेस के पास किसी को सहयोग देने लायक विधायक ही नहीं हैं।