scriptपश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन दिन जमकर बरसेंगे मेघा | Lucknow UP Weather alert Western disturbance heavy rain storm | Patrika News
लखनऊ

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन दिन जमकर बरसेंगे मेघा

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 3 जून बुधवार सुबह से शुक्रवार तक कुछ स्थानों पर हल्की व कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी आने की भी संभावना है।

लखनऊJun 02, 2020 / 06:18 pm

Mahendra Pratap

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन दिन जमकर बरसेंगे मेघा

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन दिन जमकर बरसेंगे मेघा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जून माह में भी मौसम करवटें ले रहा है। जून माह में गरमी पूरे शबाब होनी चाहिए ऐसे वक्त इस वक्त कूल—कूल है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 3 जून बुधवार सुबह से शुक्रवार तक कुछ स्थानों पर हल्की व कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी आने की भी संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव दिख सकता है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बने दबाव के क्षेत्र के असर से हो सकता है। मौसम विभाग का ऐसा पूर्वानुमान है कि 3 जून, चार जून और पांच जून को यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। तेज आंधी आने के आसार भी हैं।
मंगलवार सुबह ही पश्चिम यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। अचानक हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उत्तर प्रदेश के कई जिले शामली, बागपत, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ समेत आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। लखनऊ में मौसम बेहद खुशनुमा बना रहा है। कभी तो बादल आ जाते तो कभी धूप। लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे और तीन बजे बारिश का एक झोंका आया और बरस कर चला गया। आर्द्रता 56 फीसद रही और हवा छह किलोमीटर की रफ्तार से चली।

Home / Lucknow / पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन दिन जमकर बरसेंगे मेघा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो