मेंथा को जापानी पुदीना भी कहा जाता है। भारत मेंथा तेल और इसके डेरिवेटिव का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत हर साल करीब 20 हजार टन मेंथा ऑयल और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स अमेरिका, चीन, यूरोप और साउथ अमेरिका में एक्सपोर्ट होता है। मेंथा तेल और इसके डेरिवेटिव का व्यापक रूप से फार्मास्यूटिकल, परफ्यूमरी और फ्लेवरिंग उद्योग में उपयोग किया जाता है। देश में मेंथा की सबसे अधिक खेती उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में होती है, जबकि चंदौसी मेंथा ऑयल का बड़ा ट्रेडिंग हब है।
08 अक्टूबर- 943.80 रुपए प्रति किलोग्राम
07 अक्टूबर- 937.10 रुपए प्रति किलोग्राम
06 अक्टूबर- 922.40 रुपए प्रति किलोग्राम
05 अक्टूबर- 921 रुपए प्रति किलोग्राम
04 अक्टूबर- 918.50 रुपए प्रति किलोग्राम
02 अक्टूबर- 923.10 रुपए प्रति किलोग्राम
01 अक्टूबर- 923.10 रुपए प्रति किलोग्राम