scriptRam Mandir Bhumi Poojan : अडानी, अंबानी की राह तकते रह गए लोग | Mukesh Ambani and Gautam Adani not participated in Bhumi poojan | Patrika News
लखनऊ

Ram Mandir Bhumi Poojan : अडानी, अंबानी की राह तकते रह गए लोग

– Ram Mandir Bhumi Poojan : अयोध्या और गोंडा के विकास की टूटी आस- प्रधानमंत्री का सरकारी दौरान न मानने के कारण रद्द हुआ Mukesh Ambani और Gautam Adani का अयोध्या दौरा

लखनऊAug 05, 2020 / 06:23 pm

Hariom Dwivedi

Ram Mandir Bhumi Poojan : अडानी, अंबानी की राह तकते रह गए लोग

Ram Mandir Bhumi Poojan : अडानी, अंबानी की राह तकते रह गए लोग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. राममंदिर शिलान्यास कार्यक्रम (Ram Mandir Bhumi Poojan) में उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) के आने की भी सूचना थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने 200 विशिष्ट हस्तिओं को आमंत्रित किया था। बताया जाता है कि इस लिस्ट में 135 संतों के अलावा कई और उद्योगपतियों के नाम थे। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सरकारी दौरा न मानने की वजह से इन सभी का आना रद हो गया।
अडाणी समूह के गौतम अडाणी गुजरात के स्वामीनारायण संप्रदाय के संत घनश्याम पांडेय की जन्मस्थली गोंडा के छपिया में विकास संबंधी बड़ी घोषणाएं करने वाले थे। कहा जाता है अडाणी स्वामीनारायण संप्रदाय के अनुयायी हैं। इसी तरह रिलांयस समूह के मुकेश अंबानी को भी अयोध्या में हाईटेक सिटी बनाने की घोषणा करनी थी। माना जा रहा है आने वालेे दिनों में जब नींव का काम पूरा हो जाएगा तक एक बार फिर प्रधानमंत्री अयोध्या का दौरा करेंगे। उस समय अयोध्या के विकास की तमाम योजनाओं की घोषणा होगी। तब यह उद्योगपति भी पीएम के साथ आ सकते हैं।

Home / Lucknow / Ram Mandir Bhumi Poojan : अडानी, अंबानी की राह तकते रह गए लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो