scriptनगर निकाय चुनाव: अखिलेश यादव ने बताया इस तारीख को जारी करेंगे प्रत्याशियों की सूची | Nagar Nikay Chunav 2017 Akhilesh Yadav major announcement for election | Patrika News
लखनऊ

नगर निकाय चुनाव: अखिलेश यादव ने बताया इस तारीख को जारी करेंगे प्रत्याशियों की सूची

16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत में चुनाव होंगे।

लखनऊOct 28, 2017 / 04:34 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. यूपी में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बच चुका। शुक्रवार को यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर आखिरकार अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि चुनाव तीन चरणों में होंगे जिसमें पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को होगा। 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत में चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की इस घोषणा के बाद सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है, तो वहीं आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव के लिए सम्भावित प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तारीख का ऐलान किया।
अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में भाजपा, बसपा तथा कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। साथ ही निकाय चुनाव पर जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव के लिए एक नवंबर को पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। इसमें महापौर के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभासद भी हैं।
अखिलेश यादव ने पूरी तरह से पार्टी की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। समाजवादी पार्टी अब निकाय चुनाव में धमाल मचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पार्टी ने इसकी तैयारी कर ली है। अखिलेश ने कहा हम प्रत्याशियों का चयन कर रहे हैं, जल्द उम्मीदवार घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोकल मुद्दे होते हैं और ये बहुत ही गंभीर चुनाव है। अखिलेश यादव ने आगे बताया कि एक नवंबर तक सभी प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी हो जायेगी।
सपा ने भाजपा को दिया झटका-

सपा कार्यालय में आज भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी ने भाजपा के गोरखपुर के नेताओं को अपने दल में शामिल कराया है। गोरखपुर से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के पूर्व प्रत्याशी अरविंद मिश्रा सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही आज विभिन्न दलों से आये 13 अन्य नेता ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो