scriptनशे की आदत छुड़ाएगा NCB, पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान, यूपी के 22 % लोग नशे के शिकार | Narcotics department rid of drug addiction campaign run across UP | Patrika News
लखनऊ

नशे की आदत छुड़ाएगा NCB, पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान, यूपी के 22 % लोग नशे के शिकार

उत्तर प्रदेश में नारकोटिक्स विभाग और स्वयं सेवी संस्थाओं ने प्रदेश को नशा मुक्त करने की ठानी है। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस 26 जून 2022 से पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर युवाओं को नशे की लत से दूर करने पर काम होगा। राजधानी लखनऊ के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में एनसीबी और मनोवैज्ञानिक डॉक्टर समेत कई प्रमुख लोगों ने इस विषय पर बात की। जिसमें प्रदेश के युवाओं को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान को मुख्यतौर पर उत्तर प्रदेश नारकोटिक्स ब्यूरो के द्वारा संचालित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर की दर्जनों स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान डीजी स्पेशल इनक्वायरी आईपीएस चन्द्र प्रकाश और एनसीबी के सहायक डायरेकटर सुनील दुबे ने सरकार की योजना को बताया।

लखनऊJun 25, 2022 / 06:45 pm

Dinesh Mishra

File Photo of Narcotics

File Photo of Narcotics

चंद्र प्रकाश आई.पी.एस., डी.जी. स्पेशल इनक्वायरी, उत्तर प्रदेश ने परिचर्चा के दौरान कहा कि, नशे की लत युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने से रोकती है। आज हमारा समाज में युवा नशे के गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं। विश्व जनसंख्या में वृद्धि के साथ साथ नशीली दवाओं का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या में 22 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भी देखी गई है।



36 मिलियन से अधिक लोग नशे से पीड़ित, गोपनीय सूचना देने वाले का नाम छुपाकर रखा जाएगा
नारकोटिक्स कंट्रोल व्यूरो, लखनऊ के असिस्टेंट डायरेक्टर सुनील दुबे कहा कि, किसी भी नशीली वस्तुओं का सेवन एवं व्यापार करना भारत के संविधान के तहत कानूनी जुर्म हैं। जिसके जुर्म में 20 वर्षों तक की कठिन सजा तथा आर्थिक जुर्माना भी वसूला जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति नशा के शिकार होते है तो उन्हें नाश उपचार केंद्र में उपचार कराने की जानकारी देना भी हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। दुनिया भर में लगभग 275 मिलियन लोगों ने नशीली दवाओं का इस्तेमाल किया। जबकि 36 मिलियन से अधिक लोग नशीली दवाओं के उपयोग संबंधी विकारों से पीड़ित थे। नशीली दवाओं के उपयोग के कारण होने वाली बिमारियों के लिये ‘ओपिओइड’ सबसे अधिक उत्तरदायी है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान फार्मास्युटिकल दवाओं के गैर-चिकित्सा उपयोग में भी वृद्धि देखी गई। साथ ही कोई व्यक्ति नशीली वस्तुओं के व्यापर में शामिल है, तो इसकी सूचना नारकोटिक्स कंट्रोल व्यूरो, लखनऊ को देना चाहिए। इसकी सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।



दिशा नशा उपचार सह पुनर्वास केंद्र, लखनऊ के निदेशक कुमार दीपक ने कहा की हमारी संस्था दिशा नशा उन्मूलन के लिए कार्य कर रही है। इसकी शुरुआत बिहार से किया गया था। अभी के दौर में हमारे युवा छात्र जीवन में बड़ी तेजी से नशा के शिकार हो रहे हैं। जिससे हमारा समाज का युवा वर्ग पीछे जा रहा है। इसके लिए हम सबों को मिलकर कार्य करना होगा साथ ही साथ नशा से होने वाले हानियों एवं नशा के गिरफ्त से कैसे बचाव किया जाय इस बात पर ध्यान लगाना होगा।


डॉ अर्चना कुमार आनंद द्वारा लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया की हमारा समाज बड़ी तेजी से बदल रहा है। जिसके कारण छात्र जीवन में ही नशा के शिकार हो रहें हैं। जिससे मानसिक समस्या लोगों में बढ़ती जा रही हैं।

Home / Lucknow / नशे की आदत छुड़ाएगा NCB, पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान, यूपी के 22 % लोग नशे के शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो