scriptचौराहो पर तस्वीर लगाने वालो की खुद की छवि धूमिल : अखिलेश यादव | National President Akhilesh Yadav statement on bjp government | Patrika News
लखनऊ

चौराहो पर तस्वीर लगाने वालो की खुद की छवि धूमिल : अखिलेश यादव

हथकंडो से प्रभावित करना इन कामों से BJP लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है।

लखनऊMar 11, 2020 / 07:00 pm

Ritesh Singh

चौराहो पर तस्वीर लगाने वालो की खुद की छवि धूमिल : अखिलेश यादव

चौराहो पर तस्वीर लगाने वालो की खुद की छवि धूमिल : अखिलेश यादव

लखनऊ , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है। उसका मत है कि सौहार्द के वातावरण में ही विकास हो सकता है। विकास प्रक्रिया को गति देने के लिए सामाजिक न्याय का लाभ मिले इसके लिए जातीय जनगणना होनी चाहिए। समाज के सभी वर्ग के लोगों की उनकी संख्या के अनुकूल तब हिस्सेदारी तय हो सकेगी। इसमें हिन्दू-मुस्लिम की कोई समस्या नहीं होगी।
samajwadi party की सरकार के समय समाज के कमजोर वर्गो के हित में कई योजनाएं लागू की गई। किसान और गरीब को प्राथमिकता में रखकर उनको लाभ पहुंचाया गया। नौजवानों में निराशा और कुंठा न पनपे इसलिए उनको रोटी-रोजगार से जोड़ा गया। किसान आज कर्ज और मंहगाई से बदहाल है तो नौजवान बेरोजगारी की मार से संकटग्रस्त है। BJP Government में भ्रष्टाचार अनियंत्रित है।
दुःखद स्थिति यह है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के एजेंडा में जनता के हितो की पूरी अनदेखी दर्ज है। BJP Government के तीन साल बीत चुके हैं एक भी जनकल्याण की योजना जमीन पर नहीं उतर पाई है। samajwadi government के कामों को ही दुहराकर अथवा नए-नए नाम बदलकर ही BJP Government के एक-एक दिन कट रहे हैं।
प्रदेश की BJP Government बदले की भावना में डूबी अहंकारी सरकार है। दूसरों की तस्वीर चौराहो पर लगाने वालों की खुद छवि धूमिल हो रही है। BJP का आचरण लोकतंत्र विरोधी है। जनता की निगाह में बदले की भावना से किए गए कामों का फल अच्छा नहीं होता है। जनता के मन में भारी आक्रोश है। राजनीतिक मूल्यों एवं नैतिकता की परवाह किए बिना राज्यों में विपक्षी दलों को डराना-धमकाना और अन्य हथकंडो से प्रभावित करना इन कामों से BJP लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है।

Home / Lucknow / चौराहो पर तस्वीर लगाने वालो की खुद की छवि धूमिल : अखिलेश यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो