scriptएनडी तिवारी के निधन पर राजकीय शोक, झुके रहेंगे झंडे | ND Tiwari died, state grief, flag will be down till crimenation | Patrika News
लखनऊ

एनडी तिवारी के निधन पर राजकीय शोक, झुके रहेंगे झंडे

बिहार के राज्यपाल, यूपी के सीएम व राज्यपाल ने दु:ख व्यक्त किया
 

लखनऊOct 18, 2018 / 09:15 pm

Anil Ankur

 ND Tiwari died, state grief, flag will be down till crimenation

ND Tiwari died, state grief, flag will be down till crimenation

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर राज्य सरकार ने राजकीय शोक की घोषणा की है। जारी आदेश में कहा गया है कि अंत्येष्टि होने तक पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। इसके अलावा अगर उनकी अंत्येष्टि यूपी में होती है तो पुलिस सम्मान के साथ उन्हें सलामीेे दी जाएगी।
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एनडी तिवारी ने हमेशा एक गुरू की तरह उन्हें अच्छे काम करने के लिए शिक्षा दी। वे प्रदेश के विकास में दलगत राजनीति से हटकर सोचते थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक समेत मंत्रियों और विपक्षियों ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी एक लोकप्रिय नेता रहे हैं, उनका व्यवहार सभी लोगों के साथ स्नहेपूर्ण था। आम आदमी के साथ उनका गहरा लगाव था, उनके पास जो भी व्यक्ति जाता था उसकी वह अवश्य मदद करते थे।
राम नाईक ने कहा कि स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी ने दीर्घकाल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के तथा एक बार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रहे। इसके साथ ही उन्होंने आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
नारायण दत्त तिवारी एक जमाने में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नजदीकी लोगों में से एक माने जाते थे। आज उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

Home / Lucknow / एनडी तिवारी के निधन पर राजकीय शोक, झुके रहेंगे झंडे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो