3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan Samman Nidhi : यूपी के 2 करोड़ से अधिक किसानों को जल्द मिलेगी 8वीं किश्त, ऐसे चेक करें अपनी डिटेल

- PM Kisan Samman Nidhi योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष मिलते हैं 6000 रुपए- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के यूपी में 2 करोड़ 16 लाख 67 हजार लाभार्थी हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 30 Mar 2021, 7:03 PM IST

pm_kisan_yojna.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ से अधिक किसानों को जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 8वीं किश्त मिलेगी। भुगतान की संस्तुति के लिए प्रदेश सरकार सम्बंधित किसानों का डाटा केंद्र सरकार को भेज रही है। यूपी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 2 करोड़ 16 लाख 67 हजार लाभार्थी हैं। इस योजना के तहत किसानों को दो-दो हजार रुपए की किस्त के तौर पर वर्ष में 6000 रुपए दिये जाते हैं।

वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। केंद्र सरकार इस योजना पर प्रतिवर्ष 75000 करोड़ रुपये खर्च करती है। इस योजना से किसानों को जरूरत के समय आर्थिक सहायता मिल जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में इस योजना के सबसे अधिक लाभार्थी हैं।

यह भी पढ़ें : अगर आपकी नहीं आ रही है पीएम किसान योजना की किस्त, यूं करें चेक

ऐसे करें चेक अपनी डिटेल
सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जायें। यहां आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद Beneficiary Status पर क्लिक करें। तुरंत ही नया पेज खुलेगा। इसमें आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। कोई एक ऑप्शन सिलेक्ट करने के बाद Get Data पर क्लिक करें। ऐसा करते ही ट्रांजेक्शन की पूरी डिटेल आपके सामने खुलकर आ जाएगी।

अगर नहीं आ रहा है पैसा तो ऐसे कराएं सही
पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदन के बाद भी अगर आपके खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं तो ऑनलाइन जाकर चेक कर सकते हैं और घर बैठे ही इसे सुधार सकते हैं। लेकिन, अगर आपने अपने मोबाइल फोन में पीएम किसान ऐप डाउनलोड किया है तो यह और भी आसान हो जाता है। PM Kisan पोर्टल से आप अपना नाम खुद सही कर सकते हैं। अन्य त्रुटियों को सही कराने के लिए लेखपाल या फिर कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें।

यह भी पढ़ें : यूपी में 51 लाख बुजुर्गों को हर महीने मिल रहे हैं 500 रुपए, घर बैठे बनवाएं बनवाएं वृद्धा पेंशन

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश