scriptप्रियंका गांधी का तंज, यूपी की हकीकत से दूर ढोल पीट रही योगी सरकार | Priyanka Gandhi tweet over Yogi Adityanath Government | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका गांधी का तंज, यूपी की हकीकत से दूर ढोल पीट रही योगी सरकार

– कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर साधा निशाना- 22 दिनों में 12 गोलीकांड व 4 हत्याएं, अपराधमुक्त का ढोल पीट रही सरकार : प्रियंका गांधी

लखनऊSep 24, 2019 / 02:35 pm

Hariom Dwivedi

Priyanka Gandhi

यूपी की कानून-व्यवस्था पर प्रियंका गांधी का तंज, योगी सरकार के दावे हकीकत से दूर

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी में 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं हुईं हैं, बावजूद सरकार उत्तर प्रदेश के अपराधमुक्त होने का ढोल पीट रही है। प्रदेश सरकार के दावे सूबे की हकीकत से मेल नहीं खाते।
कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करते हुए हा कि आप उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है, जबकि सच्चाई ये है कि 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं। महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा था
इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने बिजली और किसानों के मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा था। क्या कारण है कि किसानों को दिल्ली आकर अपनी मांग उठाने से रोक दिया जाता है? भाजपा सरकार अपने प्रचार में तो किसानों की भलाई बताती फिरती है? फिर जब उप्र का किसान कहता है कि उन्हें गन्ने का बकाया चाहिए, कर्जमाफी और बिजली के दाम में कटौती चाहिए तो उन्हें बोलने क्यों नहीं दिया जाता?

Home / Lucknow / प्रियंका गांधी का तंज, यूपी की हकीकत से दूर ढोल पीट रही योगी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो