scriptयूपी में बदला मौसम, आंधी पानी से छह लोगों की मौत, जानें अब कहां और कब होगी बारिश, आंधी से किनता होगा नुकसान | Rain weather today at my location | Patrika News
लखनऊ

यूपी में बदला मौसम, आंधी पानी से छह लोगों की मौत, जानें अब कहां और कब होगी बारिश, आंधी से किनता होगा नुकसान

प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि प्रदेश में अभी दो दिनों तक बारिश का मौसम रहेगा। सबसे ज्यादा बारिश की संभावनाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। मेरठ, गाजियाबाद जैसे शहरों में बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में भी बारिश के समीकरण बन रहे हैं। बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ आंधी की सम्भावनाएं भी हैं।

लखनऊMay 05, 2022 / 10:44 am

Prashant Mishra

andhi_1.jpg
Rain weather today at my location बुधवार से उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। बुधवार की रात को आंधी से साथ बारिश हुई। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हलकी बारिश हुई तो वहीं कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई है। आंधी बारिश से कई जगहों पर दुर्घटनाएं भी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर आंधी व भीषण आंधी से पेड गिरे। मौसम के चलते हुई दुर्घटना में अबतक छह लोगों की मौत की खबर मिली है।
आने वाले दिनों में भी होगी बारिश

प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि प्रदेश में अभी दो दिनों तक बारिश का मौसम रहेगा। सबसे ज्यादा बारिश की संभावनाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। मेरठ, गाजियाबाद जैसे शहरों में बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में भी बारिश के समीकरण बन रहे हैं। बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ आंधी की सम्भावनाएं भी हैं।
इनकी हुई मौत
मेरठ में दोपहर के बाद बारिश और आंधी से जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हस्तिनापुर में कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं हुई। साढ़े छह बजे शाम को शहर में आंधी के साथ बारिश को मौसम रहा। बागपत में भी तेज बारिश ने मौसम को बदल दिया। गांव खट्टा प्रहलादपुर में ओलावृष्टि व एक मकान पर बिजली गिरने से गांव के पुष्पा की मौत हो गई। वहीं पूजा पत्नी पवन और परी पुत्री पप्पू बुरी तरह से झुलस गईं। साथ ही मवीखुर्द गांव में खेत से लौट रहे अक्षित की बिजली गिरने से मौत हो गई।
यहां गिरे पेड़

तेज आंधी व बारिश के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके चलते यातायात परिवर्तन करना पड़ा। बुढ़ाना में एक मकान पर बिजली गिर गई बिजली गिरने से शिफा नाम की लड़ी बेहोश हो गई। हाथरस जिले के सहपऊ में आंधी से दीवार गिरने से गिरीश कुमार यादव की मौत हो गई और दो अन्य स्थानों पर टिनशेड गिरने से पांच लोग घायल हो गए। शाहजहांपुर के अली अकबरपुर गांव में आंधी से सीमेंट का खंभा गिर गया। इस घटना से श्रीदेवी की मौके हो गई संभल में बिजली गिरने से हाफिज असद की मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो