31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिंपल यादव बोलीं- योगी सरकार में महिला सुरक्षा पर नहीं, सिर्फ लाउडस्पीकर पर होती है बात

Dimple Yadav : सपा सांसद डिंपल यादव ने लाउडस्पीकर विवाद को लेकर योगी सरकार पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सिर्फ लाउडस्पीकर्स पर बात कर सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 15 Mar 2023, 2:58 PM IST

Dimple Yadav Comment on CM Yogi

सपा सांसद डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की नेता और मैनपुरी से लोकसभा सदस्य डिंपल यादव ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “यूपी की योगी सरकार सिर्फ लाउडस्पीकर की बात कर सकती है, क्योंकि वह अहम सवालों से भागती रही है।”

लाउडस्पीकर को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू
दरअसल, उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर का मामला फिर से चर्चा में गया है। अल्पसंख्यक आयोग ने रमजान से पहले उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने शिकायत की है कि नियमों के अनुसार होने के बावजूद कई जगहों पर लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की कोठी, पिता रेलवे में इंजीनियर, मां डॉक्टर, फिर भी ड्रग्स बेचते पकड़ी गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर

डिंपल ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, “लाउडस्पीकर लगाने या हटाने से न ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और न ही इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। यूपी सरकार सिर्फ और सिर्फ लाउडस्पीकर की बात कर सकती है।”

यूपी में बड़े पैमाने पर उतरवाए गए थे लाउडस्पीकर
देश की राजनीति में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद महाराष्ट्र से शुरू हुआ था। इस विवाद की चपेट में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य आए थे। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंदिरों से लेकर मस्जिदों तक बड़े पैमाने पर लाउडस्पीकर उतरवाए थे। जहां लाउडस्पीकर वैध थे, वहां आवाज को नियंत्रित करवाया गया था।