31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों की कोठी, पिता रेलवे में इंजीनियर, मां डॉक्टर, फिर भी ड्रग्स बेचते पकड़ी गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Noida News: ड्रग्स रैकेट में गिरफ्तार युवती के पिता रेलवे में इंजीनियर और मां MBBS डॉक्‍टर हैं। वह एक मल्‍टीनेशनल कंपनी में लाखों रुपये के पैकेज पर काम कर रही थी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 14 Mar 2023, 1:42 PM IST

noida drugs racket

नोएडा पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वालों को हिरासत में लिया

गौतम बुद्ध नगर में नोएडा पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका गिरोह पब और बार में विदेशी ड्रग्स सप्लाई करता था। पुलिस ने तीनों के पास से MDMA की 289 गोलियां बरामद की हैं। MDMA एक तरह का सिंथेटिक ड्रग है, इसे लोग नशा के लिए यूज करते हैं।

नीदरलैंड और अफगानिस्तान से मंगवाई जाती थी ड्रग्स
डीसीपी राम बदन ने बताया, "फेज-3 थाना पुलिस को ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक गिरोह के बारे में कुछ इनपुट मिले थे। इस पर फेज-3 थाना पुलिस ने रविवार रात करीब 11 बजे सेक्टर-58 से छापेमारी की। यहां से सेक्टर-120 आम्रपाली जोडिएक सोसायटी निवासी पुलकित कुमार को गिरफ्तार किया। इसने खुद को सप्लायर बताया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-67 मामूरा से अभिषेक चौहान और सेक्टर-61 के डी ब्लॉक से पूजा गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूजा की कोठी से ड्रग्स के टैबलेट भी बरामद हुए है। अभिषेक और पूजा दोनों अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: भतीजे ने उत्‍तराखंड में बुआ को बेच डाला, चार बच्चों का किया अपहरण

नोएडा सेंट्रल के डीसीपी राम बदन ने बताया, “गिरोह से जुड़े दो आरोपी फरार हो गए हैं। इनमें BMW सवार वह युवक भी शामिल है, जो ड्रग्स इन तक पहुंचाता था। पकड़े गए तीनों आरोपी विदेशी सिंथेटिक ड्रग्स MDMA गोली का सप्लाई करते थे।”

पिता रेलवे इंजीनियर और मां MBBS डॉक्‍टर हैं
डीसीपी ने आगे बताया, “ड्रग्स सप्लाई में अहम भूमिका पूजा गुप्ता का है। पूजा गोरखपुर की रहने वाली है। इसके पिता रेलवे में इंजीनियर और मां MBBS डॉक्टर हैं। पूजा ने वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी तमिलनाडु से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। इसके बाद नौकरी करने के लिए नोएडा शिफ्ट हो गई।

लाखों में है पूजा का सैलरी पैकेज
पूजा को रहने में समस्या न हो इसके लिए सेक्टर-61 जैसे पॉश इलाके में मां-बाप ने करोड़ों की कोठी खरीद दी। इसमें नौकर और खाना बनाने वाले भी रखे, जो ऊपर के फ्लोर पर रहते हैं। पूजा नीचे रहती थी। वह जिस कंपनी में बतौर कंसल्टेंट काम करती है, उसका सैलरी पैकेज भी लाखों में है। दूसरा आरोपी अभिषेक चौहान, जो पूजा का करीबी है, उसके नोएडा में कई मकान हैं। लाखों रुपए का किराया आता है। तीसरा आरोपी पुलकित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में रहता है। उसका परिवार अलीगढ़ से है।”

शौक में शुरू किया ड्रग्स लेना
एसीपी सेंट्रल अमित कुमार ने बताया, “आरोपी अभिषेक चौहान के मोबाइल में उसका डेढ़-दो साल पहले का फोटो दिखा। उन फोटोज में वह बॉडी बिल्डर था। उसके सिक्स पैक थे। अब ड्रग्स ने उसके शरीर पर इतना खराब असर किया है कि वो सही से चल भी नहीं पाता है। इसी तरह पूजा और पुलकित के शरीर पर भी ड्रग्स का असर है।