31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भतीजे ने उत्‍तराखंड में बुआ को बेच डाला, चार बच्चों का किया अपहरण

Pilibhit News: पीलीभीत निवासी युवक ने अपने साले के बेटे पर पत्नी को बेचने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 11 Mar 2023, 8:30 PM IST

Railway Train Cancellation news

प्रतीकात्मक तस्वीर

पीलीभीत के पूरनपुर में एक व्यक्ति ने कोर्ट को बताया कि उसकी पत्नी के भतीजे ने उसे उत्‍तराखंड के सितारगंज में बेच दिया है। पत्नी को खरीदने वाला आरोपी उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा है। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर महिला को बरामद करने का आदेश दिया है।

5 आरोपियों पर दर्ज कराई FIR
कोर्ट के आदेश पर पीड़ित पति पांच आरोपियों पर FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। यह घटना पीलीभीत के पूरनपुर में हजारा थाना क्षेत्र के नेपाल सीमावर्ती गांव की है।

यह भी पढ़ें: रेप के केस निपटाने में UP बना नंबर 1, जानिए CM ने क्या कहा?

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया, “उसकी शादी अपने ही क्षेत्र की एक महिला के साथ हुई थी। उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी बच्चों समेत अपने मायके गई थी। बाद में वह पत्नी को लेने गया तो साले के बेटे ने भेजने से इंकार दिया। इसके कुछ दिन बाद वह फिर पत्नी और बेटा-बेटी को लेने गया।”

पत्नी के साथ हो रहा है दुष्कर्म
पीड़ित पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया, “पत्नी के भतीजे ने गाली गलौज करते हुए भगा दिया। आरोप है कि भतीजे ने 3 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को उत्तराखंड के कस्बा सितारगंज निवासी सेवा सिंह के हाथों बेच दिया है। सेवा सिंह बंधक बनाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।”

पीड़ित पति ने पुलिस को आगे बताया, “आरोपी ने उसके बच्चों का अपहरण भी कर लिया है। वह कहीं शिकायत करने पर लगातार बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित हजारा थाने पहुंचा, लेकिन उसे भगा दिया गया। उच्चाधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।