29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सपा और कांग्रेस के लोगों बेशर्मी के साथ डूब मरो’, पीलीभीत में CM योगी ने विपक्ष पर निकाली भड़ास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने पीलीभीत में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर निशाना साधा है। इसके साथ ही CM योगी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा को घेरा है।
2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath Pilibhit Visit

पीलीभीत में CM योगी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटते हुए (फोटो- पत्रिका)

CM Yogi Adityanath Pilibhit Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने पीलीभीत में 569 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद CM योगी ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज हो रही है।

CM बोले- UP में नो दंगा, नो कर्फ्यू

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं तथा किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। साल 2017 से पहले प्रदेश में दंगे-फसाद आम थे। विपक्षी सरकारों के दौरान दंगाइयों को सरकारी जहाज से बुलाकर सम्मानित किया जाता था। अब उत्तर प्रदेश में 'नो दंगा, नो कर्फ्यू, सब चंगा' का माहौल है। प्रदेश को माफिया मुक्त, उपद्रवी मुक्त और कर्फ्यू मुक्त बनाने में सरकार सफल रही है।

UP में माफिया रहम की गुहार लगाते हैं

जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले माफिया सीना तानकर घूमते थे, लेकिन अब वे सीने पर 'रहम की गुहार' वाली तख्ती लटकाकर माफी मांगते हैं। वे कहते हैं कि बस एक बार माफ कर दो, हम ठेला लगाकर पेट भर लेंगे, लेकिन अब गुंडागर्दी नहीं करेंगे।

CM ने सपा-कांग्रेस से कहा- शर्म से डूब मरो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। CM ने कहा कि साइकिल को जनता ने नकार दिया है। साइकिल चलेगी तो दंगे होंगे और कर्फ्यू लगेगा। इसलिए जनता ने साइकिल को पंचर कर दिया है। CM ने सपा-कांग्रेस पर कहा कि बेशर्मी के साथ डूब मरो।

CM ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का जिक्र करते हुए कहा कि आज जिन लोगों को नागरिकता दी जा रही है, उनमें अधिकांश दलित, वंचित और पिछड़ी जातियों के हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इनके लिए कभी आवाज नहीं उठाती। सरकार की प्रतिबद्धता गुंडा-माफिया के प्रति नहीं, बल्कि गरीबों, युवाओं, बहनों-बेटियों की सुरक्षा और अन्नदाता किसानों की खुशहाली के प्रति है। सीएम योगी ने दोहराया कि यूपी अब अपराध और अराजकता से मुक्त होकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।