रविवार को पड़ने वाले पर्वों में सबसे पहले नौ जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जन्म तिथि पर अवकाश पड़ा, जिसका नुकसान बच्चों और स्कूली शिक्षकों को उठाना पड़ा। अब अगला रविवार को पड़ने वाला पर्व 10 अप्रैल को रामनवमी, 10 जुलाई को बकरीद, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 9 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद, बारावफात/ महर्षि बाल्मीकि जयंती, 23 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 30 अक्टूबर को छठ पूजा पर्व एवं 25 दिसंबर को क्रिसमस शामिल हैं।