दरअसल प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव प्रस्तावित हैँ। शिक्षक क्षेत्र की सीटों पर माध्यमिक शिक्ष संघ ओमप्रकाश गुट का कब्जा रहता रहा है। स्नातक पर भी ज्यादातर ओमप्रकाश गुट की वरीयता रही है, लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी इस मैदान में कूद गई है। पार्टी की रणनीति सभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। इसके लिए वोट बनवाने का बड़ा अभियान बीजेपी भी चला चुकी है। बीजेपी ने अब वोटों को हासिल करने के लिए हर वोटर से संपर्क अभियान शुरू करना तय किया है। इसके तहत वोटर लिस्ट के पन्ना प्रमुख बनाकर हर वोटर के घर पर जाकर मिलने का लक्ष्य किया है। 25 मार्च से एक अप्रैल तक बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगे कि वह शिक्षक और स्नातक क्षेत्र में क्या करेगी और वह उनका साथ क्यों दें।