scriptभाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री निष्कासित, मोर्चे के जिलाध्यक्ष से चल रही थी रार | State Minister of BJP Scheduled Front expelled | Patrika News
लखनऊ

भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री निष्कासित, मोर्चे के जिलाध्यक्ष से चल रही थी रार

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर मोर्चे के प्रदेश मंत्री को निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश मंत्री पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

लखनऊDec 28, 2023 / 02:35 pm

Naveen Bhatt

bjp.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

अनुसूचित मोर्चा के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार आर्य ने मोर्चे के प्रदेश मंत्री नरेंद्र आगरी पर झूठे आरोप लगाकर व्यक्तिगत छवि धूमिल करने की बात कहते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को पद से अपना इस्तीफा भेजा था। जिलाध्यक्ष ने इस्तीफे में कहा कि था कि व्यक्तिगत और राजनैतिक द्वेष के कारण अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र आगरी उन पर झूठे व निराधार आरोप लगा रहे हैं। इससे उनकी छवि और प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।
आरोपों की जांच की उठाई थी मांग
जिलाध्यक्ष ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से इन आरोपों की जांच करने की मांग करते हुए पद से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश मंत्री आगरी को निष्कासित कर दिया है।
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति एवं पार्टी अनुशासन के विपरीत कार्य करने पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र आगरी की पार्टी की सदस्यता खत्म की गई है। उनके निष्कासन की कार्रवाई की गई है। कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती है।

Hindi News/ Lucknow / भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री निष्कासित, मोर्चे के जिलाध्यक्ष से चल रही थी रार

ट्रेंडिंग वीडियो