2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Free Tablet And Smartphone: स्मार्टफोन और टैबलेट नहीं मिलने से यूपी के छात्र बिलकुल भी ना हो परेशान, तुरंत करें ये काम

Free Tablet And Smartphone: प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह कदम उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Dec 2021, 11:53 AM IST

yogi_2.jpg

Free Tablet And Smartphone: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म-जयंती के मौके पर आज उत्तर प्रदेश सरकार एक लाख छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई हैं। स्मार्टफोन और टैबलेट के माध्यम से युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए उत्कृष्ट सामग्री दीजाएगी, ताकि वे शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Expressway: मेरठ से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, आज से देना पड़ रहा है टोल

समय-समय पर मिलती रहेगी रोजगार की जानकारी

इस कार्यक्रम के पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जाएंगे। प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह कदम उठाया है। सरकार टैबलेट और स्मार्टफोन के माध्यम से युवाओं को रोजगार संबंधित जानकारी भी समय-समय पर साझा करेगी।

स्मार्टफोन और टैबलेट नहीं पाने वाले छात्र ना हो परेशान

बता दें इकाना स्टेडियम में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किये जाने के साथ ही डिग्री शक्ति पोर्टल की शुरुआत भी की जाएगी। जिन छात्रों का इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे आज से डिजी शक्ति पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस योजना के अगले चरण में पात्र छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट मिलेगा।

यह भी पढ़ें: ठंड से बचने के लिए आग में हाथ ताप रहे तीन मासूम झुलसे, दो की मौत

सरकार ने 2021-22 के बजट में इस योजना के लिए बजट पेश नहीं किया था। सरकार ने बीते 18 अगस्त को विधानसभा में युवाओं को उपकरण खरीदने और उन्हें डिजिटल रूप से कुशल बनाने के लिए अनुपूरक बजट पेश किया था।