2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi-Meerut Expressway: मेरठ से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, आज से देना पड़ रहा है टोल

Delhi-Meerut Expressway: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि आज से टोल टैक्स वसूली शुरू कर दिया गया है। टोल वसूली से एक्सप्रेस-वे पर वाहन की संख्या में कमी हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Dec 2021, 2:54 PM IST

toll_plaza.jpg

Delhi-Meerut Expressway: पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाना अब महंगा हो गया है। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर आज से टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई है। टोल की दरें पहले ही निर्धारित हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सराय काले खां से मेरठ तक के लिए 140 रुपये टोल निर्धारित किया है। तो वहीं इंदिरापुरम से मेरठ तक के लिए 95 रुपये टोल टैक्स देना होगा।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का पहला रोड शो

इन वाहनों पर है प्रतिबंध

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, इस एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसका चालान कटेगा।

आज से देना होगा टोल

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि आज से टोल टैक्स वसूली शुरू कर दिया गया है। टोल वसूली से एक्सप्रेस-वे पर वाहन की संख्या में कमी हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि मुफ्त का सफर 24 दिसंबर की रात में खत्म हो गया है। लोग छोटे-छोटे सफर के लिए भी एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करते थे, लेकिन आज से 140 रुपये टोल देना कुछ चालकों को खलेगा। ऐसे में वाहन चालक अन्य रास्तों को भी इस्तेमाल करेंगे।

यह भी पढ़ें : ठंड से बचने के लिए आग में हाथ ताप रहे तीन मासूम झुलसे, दो की मौत

ये है टोल की दरें

वाहन भोजपुर रसूलपुर डासना डूंडाहेड़ा इंदिरापुरम सरायकाले खां

हल्के वाहन (निजी) 20 45 60 75 95 140
हल्के वाहन (वाणिज्यिक) 35 75 100 120 150 225
भारी वाहन (बस और ट्रक) 75 155 210 255 320 470

अधिकतम टोल टैक्स 900 रुपए निर्धारित

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बीच हल्के कामर्शियल व्हकील को 225 रुपए टोल के रूप में देने होंगे, जबकि बस-ट्रक के लिए 470 रुपये टोल टैक्स लगेगा। बता दें कि मेरठ से दिल्ली के बीच अधिकतम टोल टैक्स 900 रुपये निर्धारित है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश