scriptदेखें उत्तर प्रदेश की अब तक की प्रमुख खबरों का बुलेटिन | top news of uttar pradesh patrika | Patrika News
लखनऊ

देखें उत्तर प्रदेश की अब तक की प्रमुख खबरों का बुलेटिन

देखें उत्तर प्रदेश की अब तक की प्रमुख खबरों का बुलेटिन

लखनऊSep 17, 2018 / 04:55 pm

Ruchi Sharma

top 5

देखें उत्तर प्रदेश की अब तक की प्रमुख खबरों का बुलेटिन

राज्यकर्मियों को बोनस दीपावली से पहले

लखनऊ. दीपावली से पूर्व अराजपत्रित राज्य कर्मियों को बोनस देने की तैयारी चल रही है। चुनावी साल देखते हुए बोनस की धनराशि दीपावली से पहले दिए जाने की चर्चाएं हैं। नवंबर के पहले हफ्ते में बोनस दिया जा सकता है। पिछले साल 2016-17 के लिए अराजपत्रित राज्य कर्मचारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक शिक्षणेतर कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को 30 दिन का बोनस दिया गया था। राज्य कर्मचारियों को बोनस देने में करीब 697 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसके अलावा प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों को डीए की अगली किस्त देने भी जल देने की तैयारी में है। इसके लिए पैसे की व्यवस्था पहले से ही बजट में है।
यह भी पढ़ें

भगवान शिव ने बचाई इस सपा नेता की पत्नी की जान, वीडियो में देखें किस तरह मौत के मुंह से निकली बाहर


कल चारबाग से चलेगी शताब्दी

लखनऊ. उत्तर मध्य रेलवे के पनकी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते मंगलवार को नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जंक्शन वह आने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन आएगी। यहीं पर ट्रेन की सफाई होगी। वापसी में यह ट्रेन 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर के 3:35 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

रेल भर्ती परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन 16 तक

लखनऊ.रेलवे परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दानापुर से लखनऊ के बीच चलेगी। 03253/ 03254 दानापुर -लखनऊ -दानापुर विशेष ट्रेन 28 फेरों के लिए 16 अक्टूबर तक संचालित होगी। रेलवे ने परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों की माने तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भर्ती बोर्ड के परीक्षार्थी दूसरी ट्रेन से नहीं गुजरेंगे, साथ ही ट्रेनों पर कब्जे को लेकर भी शिकायत मिलती थी जिससे आरक्षित यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड विशेष ट्रेन 03253 दानापुर से 27 सितंबर तक 29 से 30 सितंबर 1 से 4 अक्टूबर 6 से 11 अक्टूबर और 13 से 15 अक्टूबर के बीच चलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो