यूपी के कई जिलों में शीतलहर चलेगी मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि 4 और 5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं हैं। 4 से 6 जनवरी के बीच दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से यूपी के कई जिले जिनकी सीमारेखा उत्तराखंड से छूती है। और तराई इलाकों में शीतलहर की संभावना पूरी है।
यह भी पढ़ें
मौसम में जबरदस्त बदलाव, यूपी में तीन दिन भारी बारिश संग ओलावृष्टि का अलर्ट
एनसीआर में 7 जनवरी से चलेंगी बर्फीली हवाएं मौसम विभाग के बारे में जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) से 5 जनवरी से दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इन क्षेत्रों में 6 जनवरी को बारिश की गतिविधियां अपने चरम पर होंगी। कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। अगले 3 दिन में बारिश के बाद एनसीआर में 7 जनवरी से फिर बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें