एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से विमान हवा में चक्कर लगाने लगा। कई चक्कर लगाने के बाद जब विमान के पायलट ने वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से विमान को उतारने की इजाजत नहीं मिली। वजह बताई गई कि, दृश्यता कम है। तब दोनों विमान हवा में चक्कर लगाते रहे। विमान यात्रियों की सांसें हवा में अटकी रहीं। काफी देर चक्कर लगाने के बाद विमान को डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट भेज दिया गया।