7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली में सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराए स्कूटी सवार, मामा-भांजे की गई जान

Chandauli News: चंदौली जिले में शनिवार की सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां मुगलसराय थाना क्षेत्र के मड़िया गांव में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 7 Nov 2026, 12:03 PM IST

Accident

रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

Accident in Chandauli:चंदौली जिले में शनिवार की सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां मुगलसराय थाना क्षेत्र के मड़िया गांव में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा-भांजा थे।राहगीरों के मुताबिक, स्कूटी सवार दोनों लोग पड़ाव से मुगलसराय की ओर जा रहे थे, इसीलिए दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से पीछे से दोनों टकरा। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

सुबह 4 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुबह 4 बजे माड़िया गांव स्थित घंटाघर बाबा मंदिर के पास हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दुल्हीपुर के रहने वाले उस्मान (33) और उसके मामा जुबेर (44) हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रराहगीरों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान ट्रामा सेंटर में पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जुबेर रायबरेली का रहने वाला था। दोनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटे लगी है।

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बताया है कि शनिवार की सुबह डायल 112 के माध्यम से हादसे की जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने बताया है कि दोनों घायलों को तत्काल ही निजी वाहन से एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

क्या बोली पुलिस

इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। एक ही हादसे में मामा और भांजे की हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने बताया है कि दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।