7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर में 50 यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी, दिवाली मनाने घर जा रहे 3 लोगों की मौत

कुशीनगर में शनिवार तड़के बस और ट्रक की टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई। 6 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। शीशे टूट गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 7 Nov 2026, 8:19 AM IST

Accident

रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लबनिया गांव के पास हुआ।

दीवाली-छठ मनाने घर लौट रहे थे यात्री

पुलिस के अनुसार, प्राइवेट बस आनंद विहार (दिल्ली) से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। बस में सवार अधिकांश यात्री दीवाली और छठ पूजा का त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे थे। शनिवार तड़के लबनिया गांव के समीप बस की सीधी टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।

राहगीरों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय राहगीरों की सूचना पर तत्काल पटहेरवा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन यात्रियों को मृत घोषित कर दिया।

घायलों का इलाज तमकुहीराज CHC में जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।