6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी में रोका गया बाहुबली अनंत सिंह का काफिला, हरसेवानंद स्कूल के पास यूपी पुलिस ने घेरा

बाहुबली नेता अनंत सिंह का काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक लिया। पुलिस द्वारा रोकने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Nov 2026, 5:48 PM IST

anant singh

विधायक अनंत सिंह (फ़ोटो - ANI)

Anant Singh Varanasi Convoy Stopped: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का पटना से प्रयागराज जा रहा लंबा काफिला निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटे की देरी से चल रहा है। बिहटा, आरा और बक्सर होते हुए यह काफिला मोहनिया पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया।यूपी में सबसे पहले चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के आवास पर उनका स्वागत हुआ। इसके बाद वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) जाकर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था।

वाराणसी में पुलिस ने रोकी अनंत सिंह की गाड़ियां

काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे रोक लिया और घेर लिया। पुलिस द्वारा रोकने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। अनंत सिंह का मुख्य कार्यक्रम बीएचयू में माल्यार्पण करना था। इसके बाद थोड़ी बहस और पुलिस के समझाने पर वह काशी के बाहर से ही प्रयागराज रवाना हो गए हैं।

मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, अनंत सिंह ने उन्हें अपनी बेटी की शादी में आमंत्रित किया।

अपनी बेटी की शादी में सभी को न्योता देंगे: अनंत सिंह

इससे पहले बिहार के विधायक अनंत सिंह ने कहा कि हम (अपनी बेटी की शादी में) सभी को न्योता देंगे। राजनीति अलग बात है। हम तेजस्वी यादव समेत सभी को बुलाएंगे। जहाँ तक राजनीति की बात है, तो मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। मैं झूठ नहीं बोलूंगा।
बाहुबली विधायक ने आगे कहा कि विधानसभा के उस नोटिस के बारे में, जिसमें सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले पर शादी के बाद ही बात करूंगा। अभी मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर है। दिए गए समय को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

यह खबर अपडेट की जा रही है…