मान्यता है कि मां के खजाने से प्राप्त धन, पुष्प को अपने घर के पूजा घर या अपने खजाने में रखा जाये तो उस परिवार में धन, धान्य और यश की वृद्धि होती है। मां के दर्शन के लिए पुरे भारतवर्ष से लोग आते हैं, लेकिन धनतेरस के दिन मां के दर्शन का विशेषमहात्म है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के बाद धनवंतरी भी आज के ही दिन अपने हाथों में अमृत कलश लिए पृथ्वी पर आए थे। इस दिन धनवंतरी जयंती भी मनाई जाती। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर इस अलौकिक नजारे को देखने और उसका एक हिस्सा बनने के लिए लोग दूर-दूर से मां के दरबार में पहुचते हैं।