5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘उन्हें अपनी हार का डर, ख्वाब ना देखें’, अखिलेश यादव के बिना चुनाव लड़े सीएम बनने के बयान पर चिराग पासवान

Politics News: वाराणसी में चिराग पासवान ने कहा है कि अरविंद राजभर के पिता ओमप्रकाश राजभर उनके पिता समान हैं और वह उनका सम्मान करते हैं। चिराग पासवान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 5 Nov 2026, 4:44 PM IST

Minister Chirag Paswan

Minister Chirag Paswan (Photo-ANI)

UP Politics News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हो चुकी है। इससे पूर्व जेडीयू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने चुनाव लड़ने की रणनीति पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। वहीं, अब एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी गुरुवार को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित किया है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और सपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वहीं, चिराग पासवान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी यूपी चुनाव में जरूर लड़ेगी। वहीं, उन्होंने दावा किया है कि अखिलेश यादव को अपनी हार का डर है, इसीलिए वह बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री पद का ख्वाब देख रहे हैं।

सहमति नहीं बनी तो अकेले चुनाव लड़ेगी एलजेपी

वहीं, सुभासपा नेता अरविंद राजभर के बिहार की पार्टियों को उत्तर प्रदेश के चुनाव में नहीं लड़ने देने वाले बयान पर चिराग ने कहा है कि अरविंद राजभर के पिता ओमप्रकाश राजभर उनके पिता समान हैं और वह उनका सम्मान करते हैं। चिराग पासवान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ेगी। वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कहा है कि गठबंधन को लेकर अभी औपचारिक चर्चा शुरू नहीं की गई है। यदि एनडीए में सहमति बनती है तो वह एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जहां तक उन्होंने इसमें उम्मीद भी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि सहमति नहीं बनती है तो यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश यादव को हार का डर: चिराग

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बयान पर चिराग ने कहा है कि यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अपनी सेना का मनोबल सेनापति के रूप में बढ़ाएं और राण क्षेत्र में सबसे आगे रहकर सेना का मार्गदर्शन करें। अखिलेश यादव को या तो अपनी हार का डर है, या फिर पार्टी के प्रदर्शन की चिंता। इन्हें महाराष्ट्र की तरह यह डर है कि इन्होंने लोकसभा में तो वोट हासिल किया, लेकिन विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि वह बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

विपक्ष पर जाति धर्म में बाटने का आरोप

चिराग पासवान ने कहा है कि उनके पिता व दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का सपना था कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी उनकी पार्टी कम करें और युवाओं के हित में सोचे। इसी वजह से वह यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह जाति धर्म में बाटने का कभी समर्थन नहीं करते और उत्तर प्रदेश में विपक्ष लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहा है। वह व्यक्तिगत तौर पर इसका समर्थन नहीं करते हैं। चिराग ने लोगों से अपील की है कि वह जाति धर्म से ऊपर उठकर इस चुनाव में मतदान करें और उनके पार्टी के कैंडिडेट को विजई बनावे।