शुरुआत जानकारी के मुताबि, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग एक बच्चे के मुंडन संस्कार में जा रहे थे। सभी लोग बहुत खुश थे। उन्हें क्या पता था कि अगला पल उनके लिए काल बनकर आएगा। रास्ते में पिहानी मार्ग स्थित कुलहाघाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े।