ठंड और बढ़ेगी - राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के कई जिलों में बारिश हुई और आगे भी बारिश होने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहने से दिन का पारा बढ़ेगा, लेकिन रात के पारे में भारी गिरावट होनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होगी। यह ठंड और बढ़ेगी।