लखनऊ. यूपी में मौसम करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि यूपी के कई जिलों में अगले दो दिनों तक शीत लहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। मैदानी इलाकों में, IMD ने न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने पर शीत लहर की भविष्यवाणी है। खासतौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यह शीत लहर चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर भी शीत लहर घोषित की जाती है।