अभ्यर्थी को दोबारा मूल्यांकन के ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, अनुक्रमांक, जन्म तिथि और अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को पुनर्मूल्यांकन के लिए यह अंतिम अवसर अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद घोषित परिणाम पर अभ्यर्थी की ओर से किसी भी प्रकार का दावा या पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुनर्मूल्यांकन का आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।