scriptUP Budget 2023- 24: 20 फरवरी से शुरू होगा सत्र, 21 को योगी सरकार पेश कर सकती है दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट | UP Budget 2023- 2024 update February 20 Yogi government may present 21 | Patrika News
लखनऊ

UP Budget 2023- 24: 20 फरवरी से शुरू होगा सत्र, 21 को योगी सरकार पेश कर सकती है दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट

योगी कैबिनेट ने सोमवार को विधानमंडल का बजट सत्र 2023- 2024 शुरू करने का प्रस्ताव बाई सर्कुलेशन मंजूर कर लिया है।

लखनऊFeb 07, 2023 / 10:27 am

Upendra Singh

up_vidhansabha.jpg

उत्तर प्रदेश सरकार विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू करने की तैयारी कर रही है। 21 फरवरी को योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश हो सकता है। उम्मीद लगाई जा रही क‌ि सरकार के इस बजट में युवाओं पर कई एलान हो सकती है। योगी कैबिनेट ने सोमवार को विधानमंडल का सत्र शुरू करने का प्रस्ताव बाई सर्कुलेशन मंजूर किया।


बाई सर्कुलेशन का मंजूरी जरूरी
नियमानुसार सत्र शुरू करने से 15 दिन पहले नोटिस जारी होना जरूरी है। इसलिए सरकार ने सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र का प्रस्ताव कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूर किया।

यह भी पढ़ेंः ससुराल वालों ने दामाद की बेइज्जती तो गुस्से में युवक ने खुद को मार ली गोली

 

सात लाख करोड़ रूपए का बजट पेश कर सकती है सरकार

21 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार करीब सात लाख करोड़ रूपए का बजट पेश कर सकती है।

 

भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के मुद्दे भी शामिल
बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और ढांचागत विकास पर फोकस होगा। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जर‌िए होने वाले निवेश प्रस्तावों को लागू करने के लिए भी बजट प्रावधान सरकार की प्राथमिकता होगी। सरकार बजट प्रस्ताव में भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के मुद्दों को भी शामिल करेगी।

सदन का पहला दिन होगा स्‍थगित
20 फरवरी को पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल के संयुक्त सत्र में अभिभाषण पेश करेगी। अपना दल विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के चलते शोक प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित हो जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो