पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP lucknow Corona update. योगी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। कोविड अस्पताल फुल हैं और श्मशानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। हर दिन नये मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा निश्चित तौर पर चिंतित करने वाला है। बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 15,353 कोरोना के नये मामले सामने आये। इनमें लखनऊ के 4,444 नए केस हैं। इस दौरान 67 की मौत हुई, जिनमें सिर्फ लखनऊ के 31 लोगों की जान गई है। लखनऊ के हालातों का अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि अब शहर में नए श्मशान गृह बनाये जा रहे हैं और विद्युत मशीनों को बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है।