पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कन्नौज. कोरोना संक्रमण की चपेट में आए शिक्षक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। 15 मार्च को कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद शिक्षक को सांस लेने और बुखार की दिक्कत होने लगी थी। इसके बाद उन्हें कन्नौज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन शिक्षक को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए। यहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। शिक्षक के पांच कोरोना टेस्ट किए गए थे, जिसमें तीन टेस्ट पॉजिटिव और दो निगेटिव आए थे।