मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 के नए स्ट्रेन की संक्रमण दर काफी तेज है। इसलिए अब सभी को पूरी सजगता बरतना जरूरी है। उन्होंने अफसरों से लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जिन जिलों में कोविड-19 के 100 से ज्यादा केस हैं, वहां विशेष सावधानी बरती जाये। खासकर लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कोविड टेस्टिंग और कोरोना वैक्सीनेशन और तेज करने के निर्देश भी दिये।