Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में महिलाओं के साथ हुई कथित मारपीट की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि, भाजपा केवल नारी सम्मान की बात करती है लेकिन असल में उनके कार्यक्रमों में महिलाओं के साथ बेहद अपमानजनक और हिंसक व्यवहार किया जा रहा है। अखिलेश ने महिला आयोग से अपील की है कि, वह इस गंभीर मामले का संज्ञान ले और जिम्मेदार भाजपा नेताओं व आयोजकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।